मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

West Bengal: शुभेंदु अधिकारी BJP नेता के समारोह में भगदड़, 3 लोगों कि दर्दनाक मौत,अन्य 4 घायल

इंडिया वॉइस

पश्चिम बंगाल से एक दर्दनाक घटना सामने आई है,पश्चिम बंगाल के बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के कंबल वितरण समारोह में अचानक से भगदड़ मच गया,इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए है,इलाज के लिए घायलो को आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है,यह घटना आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 27 की है, जहां की पार्षद चैताली तिवारी हैं जो कि भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी की पत्नी हैं.

शेयर करें

Kolkata: पश्चिम बंगाल से एक दर्दनाक घटना सामने आई है,पश्चिम बंगाल के बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के कंबल वितरण समारोह में अचानक से भगदड़ मच गया,इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए है,इलाज के लिए घायलो को आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है,यह घटना आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 27 की है, जहां की पार्षद चैताली तिवारी हैं जो कि भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी की पत्नी हैं.

 
शुभेंदु अधिकारी ने हादसे को लेकर कहा, ‘समारोह से मेरे निकलने के एक घंटे बाद पता चला कि ये घटना हुई है. मेरे रहते पुलिस की व्यवस्था संतोषजनक थी, लेकिन मेरे निकलते ही वहां से पुलिस की व्यवस्था पूरी तरह हटा ली गई, मैं किसी पर आरोप नहीं लगा रहा हूं.’

 
भगदड़ तब मची जब लोग कंबल पाने के लिए मंच की तरफ दौड़ने लगे. आसनसोल दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘भगदड़ में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गये. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.’

 
राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे, लेकिन भगदड़ तब मची जब अधिकारी कार्यक्रम से जा चुके थे. इस कार्यक्रम का आयोजन एक धार्मिक समूह ने किया था. पुलिस ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं ली गई थी.

टैग: west bengal
शेयर करें