1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट में श्रीलंका को एक पारी और 217 रनों से हराया

वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट में श्रीलंका को एक पारी और 217 रनों से हराया

वेस्टइंडीज ने विवयन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट में श्रीलंका को एक पारी और 217 रनों से रौंदा। अपनी दूसरी पारी में श्रीलंका की पूरी टीम सिर्फ 101 रन बनाकर ऑलआउट हुई। केमार रोच और जेयडन सील्स ने मिलकर सात विकेट अपने नाम किए। जबकि श्रीलंका की पहली पारी में शतक लगाने वाले धनंजय डी सिल्वा दूसरी इनिंग में अपना खाता तक नहीं खोल सके।

By HO BUREAU 

Updated Date

वेस्टइंडीज ने विवयन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट में श्रीलंका को एक पारी और 217 रनों से रौंदा। अपनी दूसरी पारी में श्रीलंका की पूरी टीम सिर्फ 101 रन बनाकर ऑलआउट हुई। केमार रोच और जेयडन सील्स ने मिलकर सात विकेट अपने नाम किए। पहली पारी के आधार पर वेस्टइंडीज से 318 रनों से पिछड़ने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत दूसरी इनिंग में भी खराब रही। पथुम निसांका महज 3 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, निशान मदुष्का भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 2 रन बनाकर केमार रोच का पहला शिकार बने।

पढ़ें :- तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने कसा शिकंजा, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर बनाए 103 रन

 

पहली इनिंग में शतक लगाने वाले धनंजय डी सिल्वा दूसरी इनिंग में अपना खाता तक नहीं खोल सके

कसुन राजिथा को जेयडन सील्स ने सिर्फ 4 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा। कामिंदु मेंडिस 34 गेंदों का सामना करने के बाद 9 रन बनाकर आउट हुए, जबकि पहली पारी में शतक लगाने वाले धनंजय डी सिल्वा दूसरी इनिंग में अपना खाता तक नहीं खोल सके। दिनेश चांदीमल श्रीलंका की ओर से अकेले लड़ाई लड़ते दिखाई दिए और वह 60 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए। कुशल मेंडिस को 8 रनों के स्कोर पर अल्जारी जोसेफ ने क्लीन बोल्ड किया। मिलन प्रियनाथ रत्नायके और असिथा फर्नांडो बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जबकि सोनल दिनुशा 12 रन बनाकर नाबाद रहे।

 

केमार रोच ने मैच की दोनों पारियों में छह विकेट लेकर किया शानदार प्रदर्शन

केमार रोच ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 51 रन देकर 4 विकेट चटकाए, तो जेयडन सील्स ने 14 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। शेमार जोसेफ 2 और अल्जारी जोसेफ एक विकेट निकालने में सफल रहे। इससे पहले, श्रीलंका ने पहली पारी में 308 रन बनाए थे। टीम की ओर से धनंजय डी सिल्वा ने 120 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि दिनेश चांदीमल ने 54 रनों का योगदान दिया। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने पहली इनिंग में 9 विकेट खोकर 626 रन बनाने के बाद पारी को घोषित किया। कैरेबियाई टीम की तरफ से आमिर जांगू ने 233 रनों की लाजवाब पारी खेली, तो कप्तान रोस्टन चेज ने 194 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर वेस्टइंडीज ने 318 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली र ली है।

पढ़ें :- वैभव एक लेवल पार करने के बाद अगली चुनौती तलाशते हैं: दिनेश कार्तिक

 

Edited by : Ankit Singh

 

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

पढ़ें :- न्यूजीलैंड की पहली पारी 438 पर सिमटी, इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने झटके 4 विकेट
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com