मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे पर बनी बात, 2-3 दिन में गठबंधन का ऐलान! सीएम योगी ने मां के नाम लिखी भावुक पाती, संन्यास के बाद मां से भिक्षा मांगने के प्रसंग को किया याद इटली में सोनिया गांधी का बचपन वाला घर बनेगा म्यूजियम, भारतीय कारोबारी ने संजोईं यादें साझा विरासत को नई मजबूती देगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, अयोध्या-जनकपुर के बीच फिर जीवंत होंगे रिश्ते: सीएम नोएडा में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, पूरी बिल्डिंग आई चपेट में एशिया में भारत की बढ़ती ताकत का दुनिया ने माना लोहा, मोदी बने दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता राजनाथ सिंह का दावा: उत्तराखंड में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार राहुल गांधी को भारत की तरक्की से होती है तकलीफ! नितिन नवीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला
क्रिकेट

इंडिया ए ने श्रीलंका ए के खिलाफ पहले दिन 4 विकेट खोकर बनाए 333 रन

Desk

भारतीय टीम ने ओपनर साई सुदर्शन की शतकीय पारी की बदौलत पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 333 रन बना लिए हैं और बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है। कप्तान ध्रुव जुरेल 138 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 68 और रशीद 92 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 53 रन बनाकर नाबाद हैं।

शेयर करें

भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में पहला अनाधिकारिक टेस्ट मैच (4 दिवसीय) खेला जा रहा है। पहला दिन भारतीय टीम के नाम रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने ओपनर साई सुदर्शन की शतकीय पारी की बदौलत पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 333 रन बना लिए हैं और बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है। भारतीय टीम की तरफ से पारी की शुरुआत के लिए साई सुदर्शन और आयुष पांडे आए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दी। इसी स्कोर पर पांडे 25 रन बनाकर आउट हुए।

 

आईपीएल 2026 की फॉर्म बरकरार रखते हुए साईं सुदर्शन ने लगाया शतक

सुदर्शन ने आईपीएल 2026 की अपनी फॉर्म बरकरार रखी और बेहतरीन शतक लगाया। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज 175 गेंदों पर 19 चौकों की मदद से 132 रन की पारी खेलकर चौथे विकेट के रूप में आउट हुआ। इस दौरान सुदर्शन ने तीसरे विकेट के लिए ऋतुराज गायकवाड़ के साथ 85 रन की साझेदारी की। गायकवाड़ 22 रन बनाकर आउट हुए। देवदत्त पड्डिकल 12 रन बनाकर आउट हुए। पहले दिन का खेल समाप्त होने के समय कप्तान ध्रुव जुरेल और शेख रशीद क्रीज पर जमे हुए थे।

 

कप्तान ध्रुव जुरेल और शेख रशीद ने कुशल बल्लेबाजी से भारतीय पारी को संभाला

दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी हो चुकी है। जुरेल 138 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 68 और रशीद 92 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 53 रन बनाकर खेल रहे हैं। पहले दिन 86 ओवर का खेल हुआ। दूसरे दिन जब खेल शुरू होगा, तो इन दोनों बल्लेबाजों पर टीम को बड़े और सुरक्षित स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी। श्रीलंका की तरफ से बाएं हाथ के स्पिनर दिलुम सुदीरा दिन के सफल गेंदबाज रहे। सुदीरा ने 29 ओवर गेंदबाजी की और 98 रन देकर 2 विकेट लिए। चामिका गुणसेकरा और रविन्दु फर्नांडो को 1-1 विकेट मिला।

 

देश और दुनिया की बाकि खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

शेयर करें