Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगामी विधानसभा चुनाव में क्या है CM योगी का 80 बनाम 20 का फार्मूला ? जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

आगामी विधानसभा चुनाव में क्या है CM योगी का 80 बनाम 20 का फार्मूला ? जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग ने हाल ही में चुनावी तारीखों का ऐलान कर दिया था। लिहाजा चुनावी समीकरण में कौन सा फोर्मुला सटीक बैठेगा कौन सा नहीं इस पर भी विचार होना शुरू हो गया है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री ने अपने एक फार्मूले को लोगों के सामने पेश किया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

UP Assembly Election 2022 : प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब मात्र कुछ ही दिनों का समय शेष बच गया है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी समीकरण बनाने में जुट गई हैं। कौन सा फार्मूला कहाँ सटीक बैठेगा, कहाँ नहीं ? लगातार राजनीतिक गलियारों में इन बातों पर भी चर्चा हो रही है। अब ऐसे ही एक फार्मूले का जिक्र प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में 80 बनाम 20 का फार्मूला रहने वाला है। अब भला ये 80 बनाम 20 का फार्मूला है क्या ? तो बता दें कि सीएम योगी ने बकायदा अपने इस नए फार्मूले का जिक्र भी किया है।

पढ़ें :- UP News: मेरठ की बेटी तेजस्वी त्यागी एक साथ लिख सकती है दोनों हाथो से अलग-अलग दो भाषा

ये चुनाव 80 प्रतिशत और 20 प्रतिशत का है – सीएम योगी 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि, मैं तो आया ही हूं भ्रम तोड़ने के लिए, पहले कहा जाता था कि जो नोएडा जाता है वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाता। मैंने तो अपना कार्यकाल पूरा भी किया और आगे भी हम सरकार बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये चुनाव 80 प्रतिशत और 20 प्रतिशत का है, 80 प्रतिशत हमारे साथ हैं और जो 20 प्रतिशत विपक्ष के साथ हैं वह अपराधियों के साथ हैं, भ्रष्टाचार के साथ हैं, माफियाओं के साथ हैं।

उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश में कानून व्यवस्था बदली है। पहले प्रदेश में क्राइम की बड़ी-बड़ी रिपोर्ट सामने आती थी। कैराना में लोगों का पलायन होता था, अब वहां लोग वापस आ रहे हैं और अपराधियों का पलायन हुआ है। हमने प्रदेश में सुरक्षा देने का मौहाल बनाया है। हर नागरिक, बेटी, गरीब को सुरक्षा दी है। पहले जो माफिया थे, उनके खिलाफ बुलडोजर चला है और आगे भी चलेगा।

आईसीयू में पड़ी काग्रेंस के लिए मैराथन की दौड़ मुश्किल

पढ़ें :- UP News: 10वीं की छात्रा को अगवा कर युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में छात्रा को दिल्ली के आनंद विहार बस स्टैंड के पास फेंका

काग्रेंस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की करतूत सबके सामने हैं, काग्रेंस नकारात्मक राजनीति कर रही है। कांग्रेस ने अगर आजादी के बाद तुष्टीकरण को न अपनाया होता तो आज देश में आतंकवाद, अलगाववाद, नक्सलवाद कभी न होता। कांग्रेस राम के अस्तित्व को नकार रही थी तो सपा, बसपा उसका समर्थन कर रहे थे।

कांग्रेस की असलियत तो सबके सामने आ रही है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। कांग्रेस आईसीयू में पड़ी है और उससे कहा जाए कि मैराथन की दौड़ लगाना है, उनकी तो यही स्थिति है। आज चुनाव हैं तो सभी राम का नाम ले रहे हैं। हमने तो जो कहा वो करके दिखाया। जो 2017 में कहा था वो भी किया, जो अब कह रहे हैं वो आगे भी करके दिखाएंगे।

कृष्ण अखिलेश को सपने में कोसने आते हैं – सीएम योगी 

अखिलेश यादव के सपने में कृष्ण आते हैं इस सवाल पर सीएम योगी ने चुटकी लेते हुए कहा कि, भगवान राम अगर मेरे सपने में नहीं आएंगे तो किसके सपने में आएंगे। भगवान कृष्ण भी मेरे सपने में आते हैं। उनके सपने में भगवान कृष्ण आ रहे हैं तो उन्हें कोसने के लिए आते हैं कि जब मौका दिया तो मुझे ही नकार दिया, दंगा कराया।

किसानों के लिए जो कार्य भाजपा सरकार ने किया वो 50 वर्षों में भी नहीं हुआ

पढ़ें :- UP News: कौशांबी जिले में विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर BJP नेता के बेटों ने किया हमला, हमले में सिपाही का फटा सिर

किसानों के मुद्दों पर योगी ने कहा कि किसानों के हितों के लिए पांच सालों में जो हमने किया वो 50 सालों में नहीं हुआ। गन्ना किसानों के हितों में कई काम हुए हैं। उनके बकाए का भुगतान किया गया है। कई बंद शुगर मिलें चालू हुई हैं। वहीं, राकेश टिकैत की काट पर सीएम ने कहा कि हम अपने मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं। हम उसके लिए प्रतिबद्ध नहीं जो हर जगह सौदेबाजी कर रहा हो। हमारी जवाबदेही जनता के प्रति है।

10 मार्च को प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार

योगी ने कहा कि 10 मार्च को प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। हमारे लिए सत्ता, सेवा का साधन है। हम बिना भेदभाव के प्रदेश की सेवा के लिए कार्य कर रहे हैं। अभी चुनाव की तैयारी चल रही है। हमारी डबल इंजन की सरकार ने जो काम किया उसे लगातार बढ़ा रहे हैं। बीजेपी अपने मुद्दों पर चुनाव लड़ती है। उन्होंने कहा कि हम जनता के हित में काम करेंगे। महत्वपूर्ण ये है कि भारतीय जनता पार्टी जीतनी चाहिए।

37 साल बाद सीएम के रिपीट न होने का मिथक भी टूटेगा

यूपी में सीएम के रिपीट नहीं करने के सवाल पर सीएम योगी ने कहा कि पहले नोएडा को लेकर भी भ्रम था। अखिलेश यादव कहते थे कि जो मुख्यमंत्री नोएडा जाता है वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाता है। लेकिन मैं गया और ये भ्रम टूटा। इसलिए 37 साल बाद सीएम के रिपीट न होने का मिथक भी टूटेगा।

पढ़ें :- UP News: बेटियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दो बहनों के निजी स्कूल में पढ़ने पर एक की फीस भरेगी योगी सरकार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com