Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. हेल्थ
  3. क्यों होती है शरीर में गांठ ? कैसे बचें इससे ?

क्यों होती है शरीर में गांठ ? कैसे बचें इससे ?

कई लोगों के शरीर में गांठ देखने को मिलती है क्या आपके शरीर में भी यह गांठ है अगर हां तो यह जानकारी आपके लिए है कि आखिर क्यों आपके शरीर में यह गांठ होती है इसका इलाज क्या है?

By Avnish 

Updated Date

नई दिल्ली। गांठ वो बीमारी है जो अगर शरीर में एक बार हो जाए तो कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कोई-कोई गांठ तो बिना ऑपरेशन के जाता ही नहीं है इस गांठ से कई परेशानियां भी होती हैं । दर्द भी काफी होता है। अगर यह गांठ बढ़ जाती है तो कई बीमारियों को न्योता भी दे देती है जिससे बचकर रहना आपको काफी जरूरी हो जाता है। विशेषज्ञों की मानें तो इस तरीके के बदलाव आपके शरीर में कई बीमारियों का सिग्नल देते है, इसको आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

पढ़ें :- दिल्ली हाईकोर्ट की सरकारी डिस्पेंसरी में बढ़ेंगी और सुविधाएं, जल्द तैनात होंगे डेंटल सर्जन : स्वास्थ्य मंत्री

क्यों होती है शरीर में गांठ?

ऐसे अधिकतर गांठ होते हैं। जिसको देखकर यहीं लगता है कि कहीं यह कैंसर तो नहीं हालांकि यह मामला 1 प्रतिशत से भी कम देखने को मिलता है। तो वहीं ज्यादातर गोले नॉर्मल फैट के गोले होते है यानि कि यह बिनाइन होती है और इसमें  दर्द महसूस नहीं किया जाता है। सबसे जरूरी बात कि यह फैलती नहीं है। इन गांठों का कारण कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, ओबेसिटी, कम शारीरिक सक्रिय होना होता है। इसे लाइपोमा भी कहा जाता है। यह लाइपोमा महिला और पुरुष दोनों को हो सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बच्चों में भी गांठ की समस्या देखने को मिलती है। अगर आपके लीवर में परेशानी है तो भी यह गांठ आपको हो सकता है।

कैसे जानें की गांठ हुआ है?

बता दें कि गांठ शरीर के कई हिस्सों पर होता है, जैसे गर्दन, कंधे, हाथ, कमर, पेट और जांघ। इन अंगों पर आपको गांठ ज्यादातर देखने को मिलता है। जब यह गांठ होती है तो आपको ज्यादा दर्द नहीं होता है बस अगर इसपर दबाव पड़ेगा तो आपको दर्द होगा वो भी आपके नस में यह दर्द आपको महसूस होगा.

पढ़ें :- बड़ी कार्रवाईः स्वास्थ्य मंत्री ने मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टरों व कर्मचारियों को काम से निकाला, देर से आने का आरोप

 

इन चीजों को ना खाएं

अगर आपको गांठ के लक्षण दिखते है तो सबसे पहले आप डॉक्टर से संपर्क करें इस गांठ को मामूली ना समझे क्योंकि यह बड़ा खतरा आपके लिए साबित हो सकता है और सबसे जरूरी बात आपको अगर गांठ की समस्या हो तो आप कॉफी और चाय कम पिए क्योंकि चाय और कॉफी में कैफीन होता है जो आपके गांठ को बढ़ावा देते है और कोशिश करें की ज्यादा मसाले वाली चीजों का सेवन ना करें.

 

पढ़ें :- सराहनीयः बच्ची की जान बचाने को आगे आए ‘आप’ सांसद संजय सिंह, दी एक लाख की मदद, दुर्लभ बीमारी से ग्रसित है बच्ची
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com