मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

विषाक्त पदार्थ खाकर महिला ने दी जान, परिजनों में कोहराम

HO BUREAU

यूपी के मुरादाबाद जिले के कटघर थाना क्षेत्र में महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने गंभीर हालत में महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज़ के दौरान महिला माया की मौत हो गई।

hospital
hospital
शेयर करें

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद जिले के कटघर थाना क्षेत्र में महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने गंभीर हालत में महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज़ के दौरान महिला माया की मौत हो गई।

महिला द्वारा अचानक उठाये गए इस कदम से परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि शादी के 8 साल तक कोई संतान नहीं पैदा होने की वजह से पति और ससुराल वाले अक्सर ताना मारते थे। जिसके चलते महिला काफी परेशान रहती थी। घटना कटघर थाना क्षेत्र के जेतिया सादुल्लापुर की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

शेयर करें