मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः खाई में गिरने से महिला की मौत, परिजनों में कोहराम

Rakesh

उत्तरकाशी जिले के सीरी धोन्तरी गांव में घास लेने गई महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई। SDRF ने शव बरामद कर लिया। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के संभावित स्थानों पर गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

sdrf
शेयर करें

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के सीरी धोन्तरी गांव में घास लेने गई महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई। SDRF ने शव बरामद कर लिया। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के संभावित स्थानों पर गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

मंगलवार देर रात तक अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच SDRF टीम द्वारा गहन सर्च करते हुए पहाड़ी से लगभग 200 मीटर नीचे खाई में गिरी महिला के शव को ढूंढ निकाला गया। महिला घास काटने जंगल में गई थी और घास काटते समय संभवतः पैर फिसलने से अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिससे महिला की मौत हो गई।

SDRF टीम ने उक्त महिला के शव को जिला पुलिस को सुपर्द कर दिया। मृतका की पहचान अनिता राणा (30) पत्नी विजय सिंह राणा, निवासी- श्री गांव, उत्तरकाशी के रूप में हुई।

टैग: Death police
शेयर करें