मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

योगी ने कहा-युवाओं के हाथ में आज टैबलेट है

Rajni

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बस्ती में तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली सरकारों में सड़कों पर कूड़े का ढेर हुआ करते थे।

cm yogi
शेयर करें

बस्ती । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बस्ती में तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली सरकारों में सड़कों पर कूड़े का ढेर हुआ करते थे। लेकिन आज साफ सफाई की व्यवस्था देखकर सरकार के विकास कार्यों को समझा जा सकता है। योगी आदित्यनाथ यहां क्रांतिकारियों को नमन करना भी नहीं भूले। उन्होंने कहा कि जिले के कई क्रांतिकारियों ने देश को आजादी दिलाने में अपने प्राणों को न्योछावर किया है। उन्हें शत-शत नमन है। योगी आदित्यनाथ जिले के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में गुरुवार को निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रत्याशियों के सर्मथन में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।

कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश की सड़कों पर शोहदों का आतंक हुआ करता था। व्यापारी परेशान रहते थे, लेकिन आज डबल इंजन की सरकार में माहौल पूरी तरीके से बदल गया है। जिन युवाओं के हाथ में तमंचे दिए जाते थे, उन युवाओं के हाथ में आज टैबलेट है।
कहा कि दो करोड़ युवाओं को टैबलेट देने का लक्ष्य है और 20 लाख युवाओं को टैबलेट दिया जा चुका है। इसके लिए बजट में प्रावधान किया गया है।

टैग: UP
शेयर करें