मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

ढाबे पर शराब पीने से मना करने पर युवक को मार दी गोली, मौत

HO BUREAU

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ढाबा पर शराब पीने से मना करने पर युवक को गोली मार दी गई। वारदात गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरसंड में लकी ढाबा पर हुई।

firing
शेयर करें

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या  कर दी गई। ढाबा पर शराब पीने से मना करने पर युवक को गोली मार दी गई। वारदात गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरसंड में लकी ढाबा पर हुई।

जहां एजाज उर्फ पप्पू के भांजे शहजाद को बदमाशों ने गोली मार दी। बताया जाता है कि शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। मना करने पर बदमाशों ने गोली मारी। घायल को सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे की बताई जा रही है।

शेयर करें