मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः सड़क हादसे में कार सवार युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

Rakesh

रामनगर में बुधवार की देर रात रामनगर-काशीपुर मार्ग पर टांडा ग्राम चौराहे के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने यात्री प्रतीक्षालय से टकरा गई। कार सवार चार लोग रामनगर से उत्तर प्रदेश के ठाकुरद्वारा इलाके जा रहे थे।

accident
शेयर करें

रामनगर। रामनगर में बुधवार की देर रात रामनगर-काशीपुर मार्ग पर टांडा ग्राम चौराहे के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने यात्री प्रतीक्षालय से टकरा गई। कार सवार चार लोग रामनगर से उत्तर प्रदेश के ठाकुरद्वारा इलाके जा रहे थे।

हादसा इतना जबरदस्त था कि कार टकराने की आवाज से आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस में कार के अंदर सवार चारों लोगों को गैस कटर की मदद से कार के कुछ हिस्से को काटकर बाहर निकाला। चारों को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी पुलिस ने सभी के परिजनों को दे दी है। घटना के संबंध में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि इस दुर्घटना में ठाकुरद्वारा निवासी 23 वर्षीय मोहम्मद रहमान की मौत हो गई, जबकि शाहरुख अली की हालत गंभीर होने के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कार में अन्य दो लोग मामूली रूप से चोटिल हुए थे। कोतवाल ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें