मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
उत्तर प्रदेश

यूपी में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल अब 3 जुलाई को खुलेंगे  

Rajni

यूपी में परिषदीय व निजी विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ा दिए गए हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन सभी स्कूल अब 2 जुलाई तक बंद रहेंगे।

primary school
शेयर करें

लखनऊ। यूपी में परिषदीय व निजी विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ा दिए गए हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन सभी स्कूल अब 2 जुलाई तक बंद रहेंगे। अब सभी स्कूल 3 जुलाई से खुलेंगे।

अभी तक ग्रीष्मकालीन अवकाश 15 जून से 26 जून तक था। अब कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी बेसिक स्कूल 3 जुलाई ( सोमवार) से खुलेंगे। यह आदेश उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने जारी किया है। प्रदेश के सभी बीएसए को भेजे पत्र में इसका अनुपालन कराने का आदेश दिया गया है।

शेयर करें