मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः पशु को बचाने में नई कार पलटी, बाल-बाल बचा चालक

Rakesh

गांव पट्टी शहजादपुर जैनपुर रोड पर पशु को बचाने के चक्कर में नई कार पलट गई l इस दौरान रात के समय चोरों ने गाड़ी के चारों टायरों को गायब कर दिया l घटना शाहबाद के गांव पट्टी शाहजहांपुर की है।

accident
शेयर करें

कुरुक्षेत्र। गांव पट्टी शहजादपुर जैनपुर रोड पर पशु को बचाने के चक्कर में नई कार पलट गई l इस दौरान रात के समय चोरों ने गाड़ी के चारों टायरों को गायब कर दिया l घटना शाहबाद के गांव पट्टी शाहजहांपुर की है।

चालक अपनी नई गाड़ी में गांव गोलपुरा से शाहबाद की तरफ आ रहा था, जब वह गांव पट्टी शहजादपुर के नजदीक पहुंचा तो अचानक उसकी कार के आगे   आवारा पशु आ गया जिसे बचाने के चक्कर में कार चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। जिससे कार खेत में जा पलटी।

गनीमत रही कि चालक को कहीं चोट नहीं आई लेकिन जब रात को कार चालक अपनी गाड़ी को वहीं छोड़कर चला गया तो चोरों ने इसी का फायदा उठाकर गाड़ी के चारों टायर चोरी कर लिए। कार चालक ने बताया कि उसने 2 जनवरी को ही यह गाड़ी ली थी।

टैग: accident car
शेयर करें