मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः शिकायतें 15 और समाधान हुआ 11 का, कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंत्री ने सुनीं समस्याएं

Rakesh

आम जनता की समस्याओं को सुनने व उनका जल्द समाधान करने के लिए हर महीने कष्ट निवारण समिति की बैठक की जाती है। जिसमें सहकारिता एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मंत्री बनवारी लाल की उपस्थिति में सभी शिकायतों को सुना जाता है। शिकायतों का मौके पर ही हल करने का प्रयास भी किया जाता है।

Haryana's Cooperative and Public Health Engineering Department Minister Banwari La
शेयर करें

अंबाला। आम जनता की समस्याओं को सुनने व उनका जल्द समाधान करने के लिए हर महीने कष्ट निवारण समिति की बैठक की जाती है। जिसमें सहकारिता एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मंत्री बनवारी लाल की उपस्थिति में सभी शिकायतों को सुना जाता है। शिकायतों का मौके पर ही हल करने का प्रयास भी किया जाता है।

आज भी शहर के पंचायत भवन में बैठक कर सभी शिकायतें सुनीं गईं। जिनकी कुल संख्या 15 रही व कुछ शिकायतें पेंडिग रखी गई। वहीं अपने वाहनों पर बत्तियां लगाने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई करने की बात कही। अंबाला शहर के पंचायत भवन में कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई। सहकारिता एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मंत्री बनवारी लाल की मौजूदगी में शिकायतें सुनी गईं।

सहकारिता एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मंत्री बनवारी लाल ने बताया कि बैठक में कुल 15 शिकायतें थीं, जिनमें से 11 की सुनवाई हुई और 4 को पेंडिंग रखा गया। ज्यादातर शिकायतों को निपटा दिया गया है।

हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद कई अधिकारी अपने वाहनों पर रंग-बिरंगी बत्तियों का इस्तमाल रहे हैं जिस पर मंत्री ने कहा कि जिस किसी भी अधिकारी की गाड़ी पर इस तरह की बत्ती दिखती है उस पर कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ मामलों से संबंधित अधिकारियों को सख्त लहजे में पीड़ितों की समस्याएं सुलझाने के आदेश दिए गए हैं ताकि जनता को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

टैग: haryana
शेयर करें