मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
क्षेत्रीय

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में हुआ बड़ा हादसा, भीषण आग लगने से 15 से ज्यादा घर जलकर हुए खाक

इंडिया वॉइस

Jammu and Kashmir news: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में हुआ बड़ा हादसा, यहाँ भीषण आग लगने से 15 से ज्यादा मकान जलकर खाक हो गए। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी।

शेयर करें

Jammu and Kashmir news: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में हुआ बड़ा हादसा, यहाँ भीषण आग लगने से 15 से ज्यादा मकान जलकर खाक हो गए। यहां घटना गांधारी पद्देर इलाके की है, इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी।

सूत्रों से जानकारी के अनुसार, इलाके के चुग गांधारी गांव में 15 से 20 घरों में आधी रात को आग लग गई। अभी भी कुछ घर जल रहे हैं, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं फायर ब्रिगेड की कोई गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी।

उधर, शुक्रवार सुबह घटना के बारे में जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों की ओर से जानकारी दी गई। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि आग किन परिस्थितियों में लगी है।

शेयर करें