मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः मसूरी में 24 साल के युवक की बेरहमी से हत्या

Rakesh

मसूरी-देहरादून मार्ग पर भट्टा गांव के पास 24 वर्षीय रुड़की निवासी कपिल की बेरहमी से गला काट कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात को मसूरी देहरादून मार्ग के पास दो युवक और एक लड़की 7 नाइट होटल में आए और उनके होटल कर्मचारी द्वारा कमरा देने के बाद वह अपने रेस्टोरेंट में चला गया।

police
शेयर करें

मसूरी। मसूरी-देहरादून मार्ग पर भट्टा गांव के पास 24 वर्षीय रुड़की निवासी कपिल की बेरहमी से गला काट कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात को मसूरी देहरादून मार्ग के पास दो युवक और एक लड़की 7 नाइट होटल में आए और उनके होटल कर्मचारी द्वारा कमरा देने के बाद वह अपने रेस्टोरेंट में चला गया।

करीब रात को 2:00 बजे दोनों युवक रेस्टोरेंट में कॉफी पीने आए और वापस कमरे में चले गए। रविवार को दोपहर को जब सफाई कर्मचारी कमरे को साफ करने गया तो देखा कि दो लड़कों में से एक लड़का लहूलुहान हालत में अर्धनग्न अवस्था में अपने बिस्तर पर पड़ा हुआ है। अन्य कोई रूम में नहीं मिला।

जिसके बाद उसने होटल प्रबंधन को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। पुलिस द्वारा होटल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। मृतक कपिल चौधरी पुत्र सत्य कुमार निवासी रुड़की उत्तराखंड का रहने वाला है। मसूरी सीओ अनिल जोशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द पुलिस पूरे मामले का खुलासा पर देगी।

शेयर करें