1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. 34th National Sports Scam : CBI ने मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स निर्माण संबंधित दस्तावेज किए जब्त, जांच जारी

34th National Sports Scam : CBI ने मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स निर्माण संबंधित दस्तावेज किए जब्त, जांच जारी

34वां राष्ट्रीय खेल घोटाला 28 करोड़ 34 लाख रुपए का है। जिसमें जरूरत से अधिक खेल सामग्री खरीदी गई थी। इसके साथ ही खेल सामग्री अधिक दाम पर भी खरीदी गई थी।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रांची, 15 मई। झारखंड में चर्चित 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले मामले की CBI जांच जारी है। CBI की टीम ने मामले से जुड़े भवन निर्माण विभाग से कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं। जिसकी जांच चल रही है।

पढ़ें :- झारखंड में मांस-मछली की दुकान चलाने से पहले NOC जरूरी, नए नियम से बदलेगा कारोबार

बतादें कि झारखंड हाई कोर्ट ने हाल ही में CBI को 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले मामले की जांच का आदेश दिया था। जिसके बाद CBI की पटना ब्रांच ने मामले को टेकओवर कर जांच शुरू कर दी है।

28 करोड़ 38 लाख का खेल घोटाला

गौरतलब है कि 34वां राष्ट्रीय खेल घोटाला 28 करोड़ 34 लाख रुपए का है। जिसमें जरूरत से अधिक खेल सामग्री खरीदी गई थी। इसके साथ ही खेल सामग्री अधिक दाम पर भी खरीदी गई थी। खेल सामग्री के लिए निविदा समिति बनी थी। इसमें राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति के महासचिव SM हाशमी और कोषाध्यक्ष मधुकांत पाठक थे। उस वक्त खेल निदेशक पीसी मिश्रा थे। घोटाले मामले में तीनों के खिलाफ झारखंड पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। वहीं CBI जांच में पूर्व खेल मंत्री बंधु तिर्की, सुदेश महतो सहित कई अधिकारी जांच के दायरे में आ सकते हैं।

पढ़ें :- रांची में परिसीमन के विरोध में आदिवासी महाजुटान, मोरहाबादी मैदान में उमड़ा जनसैलाब
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com