मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः लोकसभा चुनाव में भाजपा के 400 सांसद जीतकर आएंगेः अनिल विज

Rakesh

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी ने देश में आदर्श एवं उच्चतम मूल्यों पर राजनीति की है। श्री विज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ईडी द्वारा अदालत का दरवाजा खटखटाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल चाहते हैं कि पुलिस उन्हें पकड़कर ले जाए ताकि उनकी टीआरपी बढ़े।

home minister anil vij
शेयर करें

अंबाला। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी ने देश में आदर्श एवं उच्चतम मूल्यों पर राजनीति की है। श्री विज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ईडी द्वारा अदालत का दरवाजा खटखटाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल चाहते हैं कि पुलिस उन्हें पकड़कर ले जाए ताकि उनकी टीआरपी बढ़े।

इसलिए केजरीवाल बार-बार ईडी द्वारा भेजे गए समन को नजरअंदाज कर रहे हैं। गौरतलब है कि ईडी द्वारा केजरीवाल को शराब मामले में कई समन देने के बावजूद वह पेश नहीं हुए, जिस पर अब ईडी ने कोर्ट की शरण ली है।

वहीं गृह मंत्री अनिल विज ने केजरीवाल के भाजपा पर सही समय पर चुनाव न कराने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि केजरीवाल गलत बयानबाजी करते रहते हैं। देश में चुनाव समय पर हो रहे हैं। भाजपा चाहती है कि चुनाव हो और इस बार भाजपा के 400 सांसद जीतकर आएंगे। भारत रत्न से सम्मानित करने पर लालकृष्ण आडवाणी को बधाई दी।

टैग: ED haryana
शेयर करें