मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

रूस-यूक्रेन युद्ध का 55वां दिन : जेलेंस्की को डर, परमाणु हमला कर सकते हैं पुतिन

इंडिया वॉइस

रूस-यूक्रेन युद्ध के दो माह होने वाले हैं। इस दौरान रूसी सेना लगातार आक्रामक हो रही है और यूक्रेन की सेना मुकाबले में पीछे नहीं हट रही है।

putin and ukrainian president
शेयर करें

यूक्रेन पर रूस के हमले के 55 दिन बाद भी दोनों देश किसी समाधान तक नहीं पहुंच पाए हैं। दुनिया के तमाम देशों की कोशिश भी विफल होती जा रही है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को डर लग रहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन उनके देश पर परमाणु हमला कर सकते हैं।

रूस-यूक्रेन युद्ध के दो माह होने वाले हैं। इस दौरान रूसी सेना लगातार आक्रामक हो रही है और यूक्रेन की सेना मुकाबले में पीछे नहीं हट रही है। दोनों ओर से दावे- प्रतिदावे भी हो रहे हैं। मारियूपोल शहर को लेकर रूस ने उसे बर्बाद करने का दावा किया है, वहीं यूक्रेन इस बात से साफ इनकार कर रहा है। यूक्रेन के रक्षा मंत्री ने मारियूपोल में यूक्रेन की सेना द्वारा रूस की सेना को जोरदार जवाब देने की बात कही है।

इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने डर जताया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर हमला कर सकते हैं। उन्होंने दुनिया से इस संभावना के लिए तैयार रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति परमाणु हथियारों के साथ यूक्रेन के खिलाफ रसायनिक हथियारों का प्रयोग भी कर सकते हैं। उन्होने रूसी सेना पर डोनबास में नए हमले की तैयारी का आरोप भी लगाया है। दावा किया कि डोनबास के आसपास सैनिकों और हथियारों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। इस बीच रूस की सेना यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में लगातार बमबारी कर रही है।

शेयर करें