मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ः सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराया कोयला लदा ट्रक, चालक की मौके पर मौत

Rakesh

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र में कोयला लेकर बलौदा जा रहा ट्रक दीपका-हरदीबाजार मार्ग पर खड़े ट्रेलर से जा भिड़ा। जिससे ट्रक चालक की मौत हो गई। मृतक का नाम सुखसागर कश्यप था, जो ट्रक में कोयला लेकर बलौदा की तरफ जा रहा था।

accident
शेयर करें

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र में कोयला लेकर बलौदा जा रहा ट्रक दीपका-हरदीबाजार मार्ग पर खड़े ट्रेलर से जा भिड़ा। जिससे ट्रक चालक की मौत हो गई। मृतक का नाम सुखसागर कश्यप था, जो ट्रक में कोयला लेकर बलौदा की तरफ जा रहा था।

इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रही गाड़ी को बचाने के चक्कर में उसका ट्रक सड़क पर खड़ ट्रेलर से जा भिड़ा। मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा व न्याय दिलाने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक का नाम सुखसागर कश्यप था,जो ग्राम कसियाडीह का निवासी था। हादसे के बाद मौके पर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में लोगों ने चक्काजाम कर दिया। जिससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

शेयर करें