मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
उत्तर प्रदेश

अमेंडमेंट बिल के विरोध में बड़ी संख्या में वकीलों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर की नारेबाजी

up bureau

अमेंडमेंट बिल 2025 के विरोध में बरेली बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर डीएम कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा है। वही ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने अमेंडमेंट बिल को तुरंत वापस लेने की मांग की है।

अमेंडमेंट बिल के विरोध में बड़ी संख्या में वकीलों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर की नारेबाजी
अमेंडमेंट बिल के विरोध में बड़ी संख्या में वकीलों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर की नारेबाजी
शेयर करें

बरेली। अमेंडमेंट बिल 2025 के विरोध में बरेली बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर डीएम कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा है। वही ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने अमेंडमेंट बिल को तुरंत वापस लेने की मांग की है।

बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज हरित और बार कौंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश के सदस्य शिरीष मेहरोत्रा ने बताया कि 25 फरवरी को अधिवक्ताओं के द्वारा अमेंडमेंट बिल के विरोध में हड़ताल की जाएगी। इसके अलावा, बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश और बार कौंसिल ऑफ़ इंडिया के द्वारा प्रदेश ही नहीं पूरे भारत में आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है। अधिवक्ताओं का कहना है कि अमेंडमेंट बिल 2025 अधिवक्ताओं के अधिकारों का हनन करता है और इसके विरोध में वे आंदोलन करेंगे बड़ा आंदोलन करेंगे।

शेयर करें