मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

क्रिकेटर केएल राहुल संग जल्द ही सात फेरे लेंगी सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी

इंडिया वॉइस

अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों पिछले तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। साल के अंत तक हो सकती है शादी

शेयर करें

नई दिल्ली, 20 अप्रैल 2022। बॉलीवुड के अन्ना के नाम से फेमस सुनील शेट्टी की लाडली बेटी आथिया शेट्टी जल्द ही क्रिकेटर केएल राहुल संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दोनों पिछले तीन साल से ज्यादा समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो दोनों परिवार इस शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं और इसी साल सर्दी के मौसम में राहुल और आथिया की शादी करने का मन बना चुके हैं। जानकारी के मुताबिक शेट्टी परिवार ने अपनी लाडली की शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

उल्लेखनीय है कि सुनील शेट्टी का जन्म जहां मंगलोर के मुल्की में एक मंगलोरियन तुलु-भाषी परिवार में हुआ था, वहीं दूसरी तरफ के. एल राहुल भी मंगलोर से हैं जिसके चलते दोनों की शादी साउथ इंडियन रीति- रिवाज से होगी। हालांकि, दोनों परिवारों की तरफ से इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

शेयर करें