मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

ABG Shipyard Scam : एबीजी शिपयार्ड घोटाला को बैंकों ने कम समय में पकड़ा- वित्त मंत्री

इंडिया वॉइस

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- ABG का खाता पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार के कार्यकाल में NPA हुआ था।

शेयर करें

नई दिल्ली, 14 फरवरी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ABG शिपयार्ड जैसे घोटालों को पकड़ने में बैंक औसतन साढ़े 4 साल का वक्त लगाते हैं। लेकिन बैंकों ने औसत से कम वक्त में इस बड़े घोटाले को पकड़ा है। अब इस मामले में कार्रवाई चल रही है। उन्होंने कहा कि ABG का खाता पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार के कार्यकाल में NPA हुआ था।

डिजिटल मुद्रा पर RBI के साथ बातचीत जारी

वित्त मंत्री ने सोमवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) बोर्ड के निदेशकों की बैठक को संबोधित करने के बाद यहां RBI गवर्नर शक्तिकांत दास के साथ आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में ये बात कही। निर्मला सीतारमण ने कहा कि डिजिटल मुद्रा पर RBI के साथ बातचीत जारी है। बोर्ड के निदेशकों की बैठक को संबोधित करने के बाद वित्त मंत्री ने कहा कि रिजर्व बैंक और सरकार डिजिटल मुद्रा को लेकर एक साथ हैं। इस बारे में कोई फैसला विचार-विमर्श के बाद ही लिया जाएगा।

डिजिटल संपत्तियों से होने वाले मुनाफे पर 30% की दर

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को अपने बजट भाषण में कहा था कि रिजर्व बैंक नए वित्त वर्ष 2022-23 में डिजिटल रुपया या डिजिटल करंसी (CBDC) जारी करेगा। इसके साथ ही उन्होंने एक अप्रैल से अन्य डिजिटल संपत्तियों से होने वाले मुनाफे पर 30 फीसदी की दर से कर लगाने का भी ऐलान किया था।

महंगाई का रुख अब नीचे की ओर

वहीं रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महंगाई का रुख अब नीचे की ओर है। हालांकि इसके साथ ही वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों का जोखिम जुड़ा है। उन्होंने कहा कि RBI मूल्य वृद्धि और आर्थिक वृद्धि के बीच एक उचित संतुलन कायम करने का काम जारी रखेगा।

शेयर करें