मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर
उत्तर प्रदेश

रामलला की प्राण प्रतिष्ठाः मोदी ने कहा – 22 जनवरी को सभी लोग अपने घरों में जलाएं श्रीराम ज्योति, मनाएं दीपावली

Rakesh

पीएम मोदी ने कहा कि 23 के बाद सभी लोग अयोध्या आएं। साढ़े पांच सौ साल इंतजार किया तो कुछ दिन और कर लें। कुछ खास लोग ही 22 को आएंगे। अयोध्या को भारत का सबसे स्वच्छ शहर बनाना है। 14 जनवरी से सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाना है।

pm modi
शेयर करें

अयोध्या। पीएम मोदी ने कहा कि 23 के बाद सभी लोग अयोध्या आएं। साढ़े पांच सौ साल इंतजार किया तो कुछ दिन और कर लें। कुछ खास लोग ही 22 को आएंगे। अयोध्या को भारत का सबसे स्वच्छ शहर बनाना है। 14 जनवरी से सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाना है।

उज्ज्वला की 10 करोड़वीं लाभार्थी के घर मुझे चाय पीने का मौका मिला। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये ऐतिहासिक क्षण बहुत भाग्य से हम सभी के जीवन में आया है। हमें देश के लिए नवसंकल्प लेना है, खुद को नई ऊर्जा से भरना है। इसके लिए आप सभी 140 करोड़ देशवासी 22 जनवरी को अपने घरों में श्रीराम ज्योति जलाएं, दीपावली मनाएं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज देश में सिर्फ केदार धाम का पुनरुद्धार ही नहीं हुआ है, बल्कि 315 से ज्यादा नए मेडिकल कॉलेज भी बने हैं। आज देश में महाकाल महालोक का निर्माण ही नहीं हुआ है, बल्कि हर घर जल पहुंचाने के लिए पानी की दो लाख से ज्यादा टंकियां भी बनवाई गईं।

पक्का घर सिर्फ रामलला को ही नहीं बल्कि देश के 4 करोड़ गरीबों को भी मिला

लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक समय था, जब यहीं अयोध्या में रामलला टेंट में विराजमान थे। आज पक्का घर सिर्फ रामलला को ही नहीं बल्कि पक्का घर देश के 4 करोड़ गरीबों को भी मिला है। आज का भारत अपने तीर्थों को भी संवार रहा है, वहीं डिजिटल टेक्नोलॉजी की दुनिया में भी छाया हुआ है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया में कोई भी देश हो, अगर उसे विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचना है, तो उसे अपनी विरासत को संभालना ही होगा। हमारी विरासत हमें प्रेरणा देती है, हमें सही मार्ग दिखाती है। इसलिए आज का भारत, पुरातन और नूतन दोनों को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ रहा है।

महर्षि वाल्मीकि जी के नाम पर अयोध्या धाम एयरपोर्ट का नाम

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम जन्म भूमि विवाद मामले में पूर्व वादी इकबाल अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। उन्होंने उनके काफिले पर फूल बरसाए। पीएम मोदी ने कहा कि त्रिकालदर्शी महर्षि वाल्मीकि जी के नाम पर अयोध्या धाम एयरपोर्ट का नाम, इस एयरपोर्ट में आने वाले हर यात्री को धन्य करेगा।

महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण वो ज्ञान मार्ग है, जो हमें प्रभु श्रीराम से जोड़ती है। आधुनिक भारत में महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अयोध्या धाम, हमें दिव्य-भव्य-नव्य राम मंदिर से जोड़ेगा।

टैग: pm modi
शेयर करें