मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेशः मथुरा की लठामार होली में जमकर उड़े अबीर-गुलाल

HO BUREAU

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर लठामार होली का आयोजन हुआ। जिसमें स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत का संकल्प लिया गया। इसके बाद चतुर्वेदी समाज का डोला निकला। जिसमें पुराने शहर में अबीर-गुलाल उड़ाया गया।

lathmar holi
शेयर करें

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर लठामार होली का आयोजन हुआ। जिसमें स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत का संकल्प लिया गया। इसके बाद चतुर्वेदी समाज का डोला निकला। जिसमें पुराने शहर में अबीर-गुलाल उड़ाया गया।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि जन्मस्थान परिसर स्थित केशव वाटिका में लठामार होली को ब्रज की परंपराओं के अनुरूप आयोजित किया गया।

श्रद्धालुओं ने परंपरागत होली का दर्शन प्राकृतिक वातावरण और आध्यात्मिक छटाओं के मध्य किया। श्रीकृष्ण संकीर्तन मंडल के रसिक एवं भजन गायक ठाकुर केशवदेव जी महाराज के समक्ष नित्य होली गायन और पुष्प होली का दिव्य आयोजन हो  रहा है।

शेयर करें