आगरा। सावन के पहले सोमवार पर शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आगरा के राजेश्वर मंदिर पर श्रद्धालुओं की लगी लंबी-लंबी कतार। भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए रात 12 बजे से श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।
सुप्रसिद्ध शिव मंदिर आगरा के चारों दिशाओं पर स्थित है। सावन के पांचों सोमवार पर प्रसिद्ध शिव मंदिरों पर मेला लगता है। पहले सोमवार (22 जुलाई) को राजपुर चुंगी स्थित राजेश्वर मंदिर पर मेला लगा। आगरा पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मंदिर कमेटी के सैकड़ों भक्त भी व्यवस्थाओं का संभाले हुए हैं।