1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की ‘बबीता जी’ का जर्मनी में एक्सीडेंट, इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की ‘बबीता जी’ का जर्मनी में एक्सीडेंट, इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट

टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता का जर्मनी में एक्सीडेंट हो गया और अब वो घर लौट रही हैं। इस बात की जानकारी मुनमुन ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

टीवी के पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता का जर्मनी में एक्सीडेंट हो गया और अब वो घर लौट रही हैं। इस बात की जानकारी मुनमुन ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि इस एक्सीडेंट से उनके घुटने गंभीर चोट भी आई है।

पढ़ें :- शाहरुख खान ने की कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ, बोले- जरूरत के वक्त मजबूती से डटे रहे

मुनमुन दत्ता ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘जर्मनी में मेरा छोटा सा एक्सीडेंट हो गया। मेरे घुटने में गंभीर चोट आई है। इस वजह से मुझे अपना ट्रिप बीच में ही रोकना पड़ा और अब मैं घर वापस आ रही हूं।’

मुनमुन कुछ दिन पहले ही छुट्टियां मनाने के लिए युरोप गई थीं। इस ट्रिप की फोटोज वो अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती थीं। अब मुनमुन का ये पोस्ट देखने के बाद फैंस काफी परेशान हो गए हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

स्विटजरलैंड में मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta Tv Shows) ने खूब सारे हसीन नजारों को एन्जॉय किया था और उन्होंने ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों, झील के किनारे घूमते हुए अपने फैंस के लिए तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में मुनमुन दत्ता बेहद खुश नजर आ रही थीं। लेकिन बदकिस्मती से उनका एक्सीडेंट हो गया और अब उन्हें ट्रिप को बीच में छोड़कर अब घर लौटना पड़ रहा है। मुनमुन दत्ता काम से ब्रेक लेकर यूरोप घूमने निकली थीं।

पढ़ें :- थिएटर के बाद अब OTT पर होगा फिल्म "टॉक्सिक" का असली टेस्ट

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com