मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत-शाहजहांपुर हाईवे पर हादसा, राजमिस्त्री की मौत

Rakesh

ट्रक की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत हो गई। जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। बीसलपुर से राजमिस्त्री बाबूराम कामकर घर लौट रहा था।

philibhit accident
शेयर करें

पीलीभीत। ट्रक की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत हो गई। जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। बीसलपुर से राजमिस्त्री बाबूराम कामकर घर लौट रहा था।

हादसा बीसलपुर के गांव रामनगर में हुआ। बीसलपुर-शाहजहांपुर हाईवे पर गुरुवार शाम 5:00 बजे सितारा धर्म कांटा के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे 55 वर्षीय राज मिस्त्री बाबूराम की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं उनके पुत्र उमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद पुत्र उमेश गंभीर रूप से घायल है। राजमिस्त्री की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शेयर करें