मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

शुरू हुई अजय देवगन की फिल्म दृश्यम-2 की शूटिंग, सेट से सामने आई तस्वीर

इंडिया वॉइस

एक तस्वीर को साझा करते हुए अजय देवगन ने लिखा-'क्या एक बार फिर विजय अपनी फैमिली को प्रोटेक्ट कर पाएगा? 'दृश्यम 2' की शूटिंग शुरू।'

शेयर करें

अभिनेता अजय देवगन ने अपनी आगामी फिल्म दृश्यम 2 की शूटिंग गुरुवार से शुरू कर दी है। इसकी जानकारी खुद अजय देवगन ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी है और इसके साथ ही उन्होंने सेट से एक तस्वीर भी साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए अजय देवगन ने लिखा-‘क्या एक बार फिर विजय अपनी फैमिली को प्रोटेक्ट कर पाएगा? ‘दृश्यम 2′ की शूटिंग शुरू।’

इस तस्वीर में अजय देवगन के साथ फिल्म की लीड ऐक्ट्रेस श्रिया सरन भी नजर आ रही हैं। ऐक्टर ने इस पोस्ट में बॉलिवुड एक्ट्रेस तब्बू को भी टैग किया है। यानी एक बार फिर तबू ‘दृश्यम’ का हिस्सा बनने जा रही हैं। वहीं इस फिल्म में एक बार फिर से अभिनेत्री इशिता दत्त भी अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

उल्लेखनीय है, साल 2013 में मलयालम में ‘दृश्यम’ रिलीज हुई जिसमें सुपरस्टार मोहनलाल नजर आए। इस फिल्म को हिंदी में साल 2015 में सेम टाइटल के साथ रिलीज हुआ। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें अजय देवगन लीड रोल में थे और उनके किरदार का नाम विजय सावरकर था। इस फिल्म की सफलता के बाद मेकर्स फिल्म के दूसरे भाग को बनाने पर काफी समय से विचार कर रहे थे।

दृश्यम 2 की शूटिंग फिलहाल मुंबई में चल रही है। इसके बाद इसके अगले शेड्यूल को गोवा में शूट किया जायेगा। इस फिल्म को भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्णा कुमार संयुक्त रूप से प्रोड्यूस करेंगे। वहीं फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक कर रहे हैं।

शेयर करें