1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. फिल्म ‘दृश्यम’ में हुई अक्षय खन्ना की एंट्री

फिल्म ‘दृश्यम’ में हुई अक्षय खन्ना की एंट्री

Drishyam 2 : फिल्म दृश्यम 2 में इस बार दर्शकों को अजय देवगन के साथ अक्षय खन्ना की अदाकारी भी देखने को मिलेगी।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 30 अप्रैल 2022 । अजय देवगन, तब्बू और श्रिया सरन की फिल्म दृश्यम इन दिनों चर्चा में है। वहीं इस फिल्म में अब अभिनेता अक्षय खन्ना की भी एंट्री हो गई है। इसकी जानकारी तब्बू ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए दी है।इस तस्वीर को साझा करते हुए तब्बू ने लिखा-‘दृश्यम 2 में अक्षय खन्ना जैसे अभिनेता के आने से बहुत ख़ुशी हो रही है#TrulyTalented!’

पढ़ें :- शाहरुख खान ने की कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ, बोले- जरूरत के वक्त मजबूती से डटे रहे

सोशल मीडिया पर तब्बू और अक्षय खन्ना की यह तस्वीर वायरल हो रही है। बात करें फिल्म की तो इसमें अक्षय खन्ना का किरदार क्या होगा इसपर अभी सस्पेंस बरकरार है। फ़िलहाल फिल्म की शूटिंग जारी है और कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म में अक्षय का किरदार काफी महत्वपूर्ण होगा। फिल्म दृश्यम 2 में एक बार फिर अजय , तब्बू और श्रिया के साथ -साथ अभिनेत्री इशिता दत्त भी अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

उल्लेखनीय है, साल 2013 में मलयालम में ‘दृश्यम’ रिलीज हुई जिसमें सुपरस्टार मोहनलाल नजर आए। इस फिल्म को हिंदी में साल 2015 में सेम टाइटल के साथ रिलीज किया गया। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें अजय देवगन लीड रोल में थे और उनके किरदार का नाम विजय सावरकर था। फिल्म दृश्यम के पहले भाग की सफलता के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म के दूसरे भाग में क्या नया है और इस बार अजय देवगन अपने परिवार को कैसे प्रोटेक्ट करेंगे।दृश्यम 2 को भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्णा कुमार संयुक्त रूप से प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक कर रहे हैं।

पढ़ें :- थिएटर के बाद अब OTT पर होगा फिल्म "टॉक्सिक" का असली टेस्ट
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com