मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

बॉलीवुड पर कोरोना का कहर! अभिनेता जॉन अब्राहम और पत्नी प्रिया भी आए कोरोना की चपेट में

इंडिया वॉइस

जॉन अब्राहम ने अपने सोशल मीडिया से जानकारी दी की वह और उनकी पत्नी दोनों कोरोना संक्रमित हैं।

Johan Abraham and his wife Priya is corona positive
शेयर करें

फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसकी जानकारी खुद अभिनेता ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर दी है।

जॉन अब्राहम ने दी जानकारी 

अभिनेता ने लिखा-‘तीन दिन पहले मैं एक शख्स के संपर्क में आया, जिसके बारे में मुझे बाद में पता चला कि वह कोविड पॉजिटिव था। अब प्रिया और मुझे भी कोरोना हो गया है और हम दोनों घर पर क्वारंटीन हैं। हम किसी के भी संपर्क में नहीं हैं। हम दोनों का ही टीकाकरण हो चुका है और बहुत हल्के लक्षण हैं। आप सभी अपना ख्याल रखिए और सुरक्षित रहिए। मास्क पहने रहिए।’

john abrahm covid positive

फैंस कर रहे हैं स्वस्थ होने की दुआ

जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आते ही फैंस उनके जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

https://twitter.com/TheSureshJohn/status/1477837418250178565?s=20

गौरतलब है कि इन दिनों पूरे देश कोरोना के केस एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं और इसका असर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी देखने को मिल रहा है। जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी के अलावा हाल ही अभिनेत्री नोरा फ़तेही, मृणाल ठाकुर, रिया कपूर, अर्जुन कपूर समेत कई सेलिब्रिटीज़ कोरोना की चपेट में हैं।

शेयर करें