मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बॉलीवुड

साल के आखिरी तक रिलीज होगी बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा की बायोपिक ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’

Rajni

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा की आने वाली फिल्म फिल्म सावरकर की बायोपिक ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ इसी साल के आखिरी तक रिलीज हो सकती है। ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ का नया पोस्टर रिलीज हो गया है।

veer savarkar ji
शेयर करें

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा की आने वाली फिल्म फिल्म सावरकर की बायोपिक  ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ इसी साल के आखिरी तक रिलीज हो सकती है। ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ का नया पोस्टर रिलीज हो गया है।

फिल्म का टीजर 28 मई को रिलीज किया गया था। फिल्म के टीजर में रणदीप के लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। रणदीप की फिल्म की टैगलाइन में दावा किया गया है कि सावरकर सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह और खुदीराम बोस जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के लिए प्रेरणा रहे थे।

फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर की इस टैग लाइन पर अब फिल्म कला में अपने रोल के लिए जानी जाने वाली  अभिनेत्री स्वास्तिका मुखर्जी ने रिऐक्ट किया है। अभिनेत्री का कहना है कि इस टैग लाइन के साथ मेकर्स फिल्म को बेचने की कोशिश कर रहे हैं। जो उसके खिलाफ हैं।

अभिनेत्री स्वास्तिक मुखर्जी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि  खुदीराम बोस का 18 साल की उम्र में निधन हो गया। इससे पहले भी किसी ने उन्हें स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया था?  और नेताजी इसलिए नेताजी बन गए क्योंकि वे किसी से प्रेरित थे? और हम सब भगत सिंह के इतिहास को पहले से ही जानते हैं। ये प्रेरक कहानियाँ कहां से आ रही हैं।

टैग: actor
शेयर करें