मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बॉलीवुड

सनी के बेटे राजवीर राजश्री प्रोडक्शन से करेंगे डेब्यू

Rakesh

सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल जल्द ही राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी फिल्म ‘दोनों’ 5 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है।

film dono
शेयर करें

मुंबई। सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल जल्द ही राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी फिल्म ‘दोनों’ 5 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है।

हाल ही में राजवीर ने बताया कि उनके पिता एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में लोग उनसे भी यही उम्मीद कर रहे थे। लेकिन उनका कहना है कि वो अपने लिए अलग राह बनाना चाहते हैं और एक रोमेंटिक फिल्म से अपनी शुरुआत कर रहे हैं। उन्हें इस बात की भी खुशी है कि उनका डेब्यू उनकी फैमिली प्रोडक्शन से नहीं हो रहा।

राजवीर ने कहा कि लोग कहते हैं कि मैं अपने पिता जैसा हूं। मुझमें उनकी झलक दिखाई देती है। हालांकि  मैं चाहता हूं कि मैं अपना रास्ता खुद बनाऊं। हर कोई मुझसे यह उम्मीद करता है कि मैं एक एक्शन फिल्म भी करूं। इसलिए मैं बस यह जानने के लिए एक्साइटेड हूं कि जनता मुझे कैसा समझती है।

साथ ही पिता से खुद की तुलना पर राजवीर ने कहा कि मेरे लिए उनके जैसा बनना बहुत ज्यादा मुश्किल है और शायद ऐसा मुमकिन भी नहीं है।

टैग: actor film
शेयर करें