मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

अभिनेता सलमान खान को धमकाने वाले शेरा पर पुलिस ने कसा शिकंजा, केस दर्ज

Rakesh

अभिनेता सलमान खान को कॉल करके धमकाने वाले शेरा के खिलाफ प्रयागराज पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। दो साल पहले धमकी का ऑडियो मिलने पर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर करेली थाने में एक और मुकदमा दर्ज कर लिया है। हाल ही में पुलिस ने शेरा पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। इसके बाद से वह भागा हुआ है।

police
शेयर करें

प्रयागराज। अभिनेता सलमान खान को कॉल करके धमकाने वाले शेरा के खिलाफ प्रयागराज पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। दो साल पहले धमकी का ऑडियो मिलने पर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर करेली थाने में एक और मुकदमा दर्ज कर लिया है। हाल ही में पुलिस ने शेरा पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। इसके बाद से वह भागा हुआ है।

चकिया निवासी जीशान जाकिर ने पुलिस को बताया कि रानी मंडी अतरसुइया निवासी शेरा ने दो साल पहले उसे कॉल करके उसे मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी थी। अतीक अहमद का नाम बताकर बम मारकर हत्या की धमकी दी थी। यह भी कहा था कि वह अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील का खास गुर्गा है। उसने डॉन के नाम पर रंगदारी मांगी।

जीशान ने उसकी बातें मोबाइल में रिकार्ड कर ली। शेरा की धमकी के कारण उस वक्त जीशान ने पुलिस से शिकायत नहीं कर पाया। अब पुलिस पर उसे भरोसा है। इसलिए मुकदमा करा रहा है। बताया कि 10 नवंबर को वह घर से निकलकर मस्जिद जा रहा था। रास्ते में नाले के पास शेरा मिला। उसने धमकाया तो जीशान ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही।

इस दौरान शेरा ने तमंचा से उस पर फायर कर दिया। गोली मिस होने से उसकी जान बची। इस दौरान शेरा के गुर्गों ने उसकी पिटाई कर दी। धमकाया कि आज उसे जिंदा नहीं छोडेंगे। जान बचाने के लिए शेरा का पैर पकड़ लिया तो उसने 10 लाख रुपये देने पर छोड़ने की बात कही। भीड़ जुटने पर आरोपी भाग निकले। जीशान ने पुलिस को ऑडियो रिकार्डिंग भी सौंपा है।

टैग: actor
शेयर करें