1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. ‘The Archies’ के साथ डेब्यू कर रही हैं सुहाना खान के लिए पिता शाहरुख खान ने लिखा भावुक नोट

‘The Archies’ के साथ डेब्यू कर रही हैं सुहाना खान के लिए पिता शाहरुख खान ने लिखा भावुक नोट

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाली है। उनकी पहली फिल्म के लिए शाहरुख ने उनको बधाई दी।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 14 मई 2022। ज़ोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ के साथ सुहाना खान फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। शनिवार को इस फिल्म का पोस्टर और टीजर मेकर्स ने जारी कर दिया है। इस फिल्म में सुहाना के साथ अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी अपना डेब्यू कर रही है। हर कोई सोशल मीडिया के जरिये इन तीनों स्टारकिड्स को शुभकामनाएं दे रहा है।

पढ़ें :- 'हीरो बनने के चक्कर में एक्टर मत खोना', शाहरुख खान ने हमेशा याद रखी नाना पाटेकर की यह सीख

वहीं शाहरुख खान ने भी बेटी सुहाना का हौसला बढ़ाते हुए एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया है। शाहरुख खान ने अपनी बेटी की डेब्यू फिल्म ‘द आर्चीज’ की टीम को बधाई देते हुए लिखा-आर्चीज़ डाइजेस्ट को बुक रेंटल स्टोर्स से 25 पैसे प्रति दिन किराए पर लेने से लेकर जोया अख्तर को उसे स्क्रीन पर जीवंत करते देखना.. अविश्वसनीय है। सभी कलाकारों को शुभकामनाएं क्योंकि वे सबसे खूबसूरत प्रोफेशन में अपना पहला छोटा कदम बढ़ा रहे हैं।”

पढ़ें :- शाहरुख खान ने की कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ, बोले- जरूरत के वक्त मजबूती से डटे रहे

इसके अलावा शाहरुख ने अपनी बेटी सुहाना को डेब्यू पर एक खास मैसेज देते हुए पोस्ट लिखा- “ये बात याद रखना सुहाना कि तुम कभी परफेक्ट नहीं हो सकती, लेकिन खुद के प्रति सच्चा होना परफेक्ट होने के सबसे करीब है। एक कलाकार के तौर पर विनम्र और दयालू बनना.. आलोचना और तालियां हमेशा साथ रखने के लिए नहीं हैं। लोगों के दिलों तक पहुंचने की यह सड़क अंतहीन है.. जितना ज्यादा हो सके, लोगों की चेहरों पर मुस्कान लाना…।”

शाहरुख खान की इस पोस्ट पर बेटी सुहाना ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा -‘आई लव यू पापा!’ शाहरुख के अलावा सुहाना खान की माँ गौरी ने भी बेटी का हौसला बढ़ाते हुए लिखा-‘बधाई… सभी अमेजिंग बच्चों और ‘द आर्चीज’ की टीम को शुभकामनाएं। और इस सफर में इनका मार्गदर्शन करने के लिए जोया अख्तर से बेहतर कौन हो सकता है !! तुमने ये कर दिया सुहाना खान!’

पढ़ें :- थिएटर के बाद अब OTT पर होगा फिल्म "टॉक्सिक" का असली टेस्ट

सोशल मीडिया पर शाहरुख और गौरी का यह पोस्ट वायरल हो रहा है।

Netflix introduced the cast of The Archies that includes Suhana Khan, Khushi Kapoor and Agastya Nanda.

पढ़ें :- बप्पा के आशीर्वाद से शुरू हुआ 'रामायण' का म्यूजिकल सफर, रिलीज हुआ गीत 'जय जय राम
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com