मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

शादी के बाद विक्की-कैट की पहली लोहड़ी, देखें तस्वीरें

इंडिया वॉइस

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंस फोर्ट में अपने परिवार व करीबियों की मौजूदगी में शादी रचाई थी।

शेयर करें

बॉलीवुड के न्यूली मैरिड कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने इस साल साथ में अपनी पहली लोहड़ी मनाई। इस सेलिब्रेशन की एक तस्वीर विक्की कौशल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की है। इस तस्वीर में विक्की कौशल- कैटरीना कैफ के कंधे पर हाथ रखकर खड़े हैं और सामने लोहड़ी जल रही है।इस दौरान जहां विक्की ने विंटर कैजुअल कपड़े पहने थे, वहीं कैटरीना को लाल सलवार कमीज में देखा जा सकता है। तस्वीर साझा करते हुए विक्की ने लिखा, “हैप्पी लोहड़ी!”

वहीं कैटरीना ने भी इस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की है,जिसमें दोनों हँसते -मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

दोनों की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैंस इनपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

गौरतलब है कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंस फोर्ट में अपने परिवार व करीबियों की मौजूदगी में शादी रचाई थी। दोनों अपनी मैरिड लाइफ काफी इंजॉय कर रहे हैं और अक्सर सोशल मीडिया के जरिये अपनी तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा करते रहते हैं।

दोनों के वर्कफ़्रंट की बात करें तो विक्की कौशल जल्द ही फिल्म लक्ष्मण उतेकर और गोविंदा नाम मेरा में नजर आएंगे। वहीं कैटरीना कैफ इन दिनों श्रीराम राघवन की फिल्म मेरी क्रिसमस की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म के अलावा वह सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर 3 में नजर आयेंगी।

शेयर करें