मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
मनोरंजन

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी बनेगी दुल्हन, 4 दिसंबर को लेंगी सात फेरे !

इंडिया वॉइस

पिछले दिनों बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।

शेयर करें

पिछले दिनों बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। हंसिका मोटवानी सोशल मीडिया पर बहुत कम एक्टिव रहती है। लेकिन उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती रहती है। उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। वही अब सवाल है हंसिका मोटवानी का दूल्हा कौन है? रिपोर्ट में उनके मिस्ट्री मैन से भी पर्दा उठ गया है। रिपोर्ट में वेडिंग वेन्यू से लेकर सेरेमनी से जुड़ी कई डिटेल्स सामने आई  हैं…

एक्ट्रेस से जुड़े एक करीबी ने बताया कि हंसिका की शादी 4 दिसंबर को है लेकिन शादी के फंक्शन 2 दिसंबर से शुरू हो जाएंगे। ये एक डेस्टिनेशन वेडिंग होगी। जयपुर में होने जा रहे इस शादी समारोह में उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। जानकारी में सामने आया है कि 4 दिसंबर की शाम को फेरे लिए जाएंगे औैर 4 की सुबह ही हल्दी सेरेमनी होगी।

30 साल की हंसिका मोटवानी की रॉयल वेडिंग में शादी के रस्मों के अलावा कई तरह के ओर सेलिब्रेशन इवेंट्स को भी शामिल किया गया है। शादी में आए महमानो के लिए खास पोलो मैच का इंतजाम भी किया गया है।

इसके अलावा शादी समारोह के चौथे दिन की शाम को थीम बेस्ड कसीनो पार्टी का आयोजन भी किया गया है। इसके अलावा इस रॉयल वेडिंग के हर खास दिन के लिए खास ड्रेस थीम भी रखा गया है, जिसमें डार्क से पेस्टल शेड्स के ड्रेस कोड देखने को मिलेंगे।

शेयर करें