मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

नेहा धूपिया ने शेयर की फैमिली फोटो, बताया बेटे का नाम जो है बेहद ख़ास

इंडिया वॉइस

नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने लम्बे रिलेशनशिप में रहने के बाद 10 मई 2018 को शादी कर ली थी। शादी के छह महीने बाद 18 नवंबर को नेहा और अंगद अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी मेहर के माता-पिता बन गए थे।

शेयर करें

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली बॉलीवुड की बोल्ड और बेबाक अदाकारा नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पर अपना फैमिली फोटो शेयर किया है, जिसमें अंगद, नेहा उनकी बेटी मेहर और उनका नन्हा बेटा नजर आ रहा हैं। इस के साथ ही नेहा ने अपने बेटे के नाम का भी खुलासा किया है।नेहा धूपिया ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘हमारा बेटा गुरीक सिंह धूपिया बेदी!’

गुरीक सिंह धूपिया बेदी का अर्थ 

नेहा के इस पोस्ट पर फैंस के साथ -साथ सेलिब्रिटी भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और नेहा के इस पोस्ट पर प्यार बरसा रहे हैं। आपको बता दें कि नेहा धूपिया ने अपने बेटे का जो नाम रखा है उसका अर्थ होता है भगवान का एक रूप !

उल्लेखनीय है अभिनेत्री नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने लम्बे रिलेशनशिप में रहने के बाद 10 मई 2018 को शादी कर ली थी। शादी के छह महीने बाद 18 नवंबर को नेहा और अंगद अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी मेहर के माता-पिता बन गए थे। वहीं पिछले साल 3 अक्टूबर को नेहा और अंगद अपने दूसरे बच्चे के माता-पिता बने। दूसरे बच्चे के जन्म से नेहा और अंगद का परिवार पूरा हो गया है और दोनों इन दिनों अपने दोनों बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

शेयर करें