मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

जब बीच सड़क पर गिर पड़ीं एक्ट्रेस उर्फी जावेद

Rakesh

उर्फी जावेद अतरंगी कपड़ों में बन-ठन कर निकली थीं। इस दौरान वह लॉन्ग प्लाजो पैंट और रिवीलिंग से टॉप में नजर आईं। ऐसे में उर्फी जावेद एक फैंस संग फोटो क्लिक करवा रही थीं, तभी अचानक गिर पड़ीं।

urfi
शेयर करें

मुंबई। उर्फी जावेद अपने अजीबोगरीब फेशन के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं।अब तक न जाने कितनी अतरंगी ड्रेसेज उर्फी ने पहनी हैं। हर बार एक नया फैशन लेकर वह मीडिया में आ जाती हैं। हर इवेंट में उनके लुक की तरफ लोगों की निगाहें चली जाती हैं। लेकिन एक कहावत है कि हर चीज की भी अति कभी न कभी आपको नुकसान पहुंचाती है। ऐसा ही कुछ उर्फी जावेद के साथ हुआ।.

लोगों ने उर्फी को किया ट्रोल

हमेशा की तरह उर्फी जावेद अतरंगी कपड़ों  में बन ठन कर निकली थीं। इस दौरान वह लॉन्ग प्लाजो पैंट और रिवीलिंग से टॉप में नजर आईं। ऐसे में उर्फी जावेद एक फैंस संग फोटो क्लिक करवा रही थीं। तभी अचानक गिर पड़ीं। इस दौरान उर्फी काफी शार्मिंदा हो गईं।

जैसे तैसे उन्होंने उठने की कोशिश की। लेकिन कभी वह प्लाजो पैंट में फंस गईं तो कभी अपनी ही हाई हील्स में। बड़ी मुश्किल से उर्फी को पकड़कर उठाया गया। वहीं वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

एक यूजर ने लिखा, ये खड़े-खड़े कैसे गिर गईं। दूसरे यूजर ने लिखा- और पहनो उलटा-पुलटा..ऐसा ही होगा।तीसरे यूजर ने लिखा- रोज ही तो गिरती है आज थोड़ा और गिर गई। चौथे ने लिखा, आखिरकार आज मेरी दुआ कबूल हो गई।

उर्फी ने किया खुलासा

वहीं इससे पहले उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया था। जिसमें वह कहती हैं कि मुझे न एक एक्टर के बारे में एक चौंकाने वाली बात पता चली है। लेकिन मैं कुछ भी नहीं कर सकती हूं।

क्योंकि मुझे चुप रहने के पैसे मिले हैं। इसके बाद वह अपने मुंह पर टेप लगा लेती हैं। इस वीडियो के बाद फैंस के बीच हलचल मच गई है। हर कोई जानना चाहता है कि उर्फी किस एक्टर की बात कर रही हैं और  उसका ऐसा कौस सा सीक्रेट है जिसे छुपाने के लिए उन्हें पैसे मिले हैं। अब ये तो वक्त आने पर देखना होगा कि उर्फी क्या खुलासा करती हैं।

शेयर करें