मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तर प्रदेश

नेपाल और दिल्ली-एनसीआर में आए भूकंप के बाद उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में 4.3 तीव्रता का भूकंप

इंडिया वॉइस

उत्तराखंड भूकंप: दिल्ली-NCR में तेज झटके के बाद बुधवार सुबह 6 बजकर 27 मिनट पर एक बार फिर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 आंकी जा रही है

शेयर करें

Earthqauke in Uttarakhand: नेपाल और दिल्ली-एनसीआर में आए भूकंप के बाद काँपा उत्तराखंड। बुधवार सुबह 6 बजकर 27 मिनट पर एक बार फिर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 आंकी जा रही है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी।

आपको बता दें कि, इससे पहले दिल्ली-एनसीआर मंगलवार देर रात भूकंप के तेज झटकों से हिल गए। नेपाल और मणिपुर में 6.3 तीव्रता वाले भूकंप के झटके देर रात 1 बजकर 57 मिनट पर महसूस किए गए।भूकंप का केंद्र नेपाल में था। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। देर रात आए इस भूकंप के बाद लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकलकर खड़े हो गए। दिल्ली के अलावा उत्तराखंड, हिमाचल और उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर इस भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं नेपाल के डोटी जिले में भूकंप के बाद एक घर गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है।

शेयर करें