मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

जेलर की सफलता के बाद रजनीकांत ने किए बद्रीनाथ धाम के दर्शन

Rakesh

रजनीकांत की फिल्म जेलर ने ताबड़तोड़ बिजनेस करते हुए रिलीज के तीन दिनों में ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है।

jailer
शेयर करें

मुंबई। रजनीकांत की फिल्म जेलर ने ताबड़तोड़ बिजनेस करते हुए रिलीज के तीन दिनों में ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है।

फिल्म की सफलता के बाद रजनीकांत शनिवार को उत्तराखंड के बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन करने के लिए पहुंचे।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में रजनीकांत मंदिर के अंदर अपने फैंस से मिलते नज़र आ रहे हैं।

लाइट ब्लू स्वेटर,पिंक दुपट्टा और हाथों में ग्लव्स पहने रजनी अपने फैंस से मिलते दिखे।जैसे ही रजनी मंदिर की सीधोयों की तरफ बढ़े, उनके फैंस हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ने लगे जिसके बाद रजनाकांत ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया व हाथ हिलाकर उनका शुक्रिया अदा किया। इस दौरान एंट्री गेट पर एक फैन ने रजनीकांत के पैर भी छुए।

रजनीकांत की फिल्म जेलर को शानदार ओपनिंग के साथ ही ये फिल्म साल 2023 में ओपनिंग डे पर अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन चुकी है।फिल्म ने अब तक करीब 109.10 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन कर किया है।

टैग: actor film
शेयर करें