मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी : पत्नी के मायके जाने के बाद पति ने खुद को मारी गोली, मौत

Rakesh

यूपी के मैनपुरी जिले में पति ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसके बाद पत्नी मायके चली गई। पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध होकर युवक ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

victim's family
शेयर करें

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी जिले में पति ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसके बाद पत्नी मायके चली गई। पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध होकर युवक ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के रसूलाबाद गांव के रहने वाले विनोद कठेरिया पुत्र मिजाजी लाल ने शुक्रवार रात करीब 10:00 बजे खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार और आसपास के लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो विनोद ने खुद को गोली मारकर जान दे दी है। जिसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

टैग: sucide
शेयर करें