मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

बदायूं में महिला जज ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Rakesh

बदायूं की कोतवाली सदर क्षेत्र के न्यायाधीश आवास पर अपने कमरे में महिला जज ज्योत्सना राय पुत्री अशोक कुमार राय निवासी मऊ ने शनिवार को बेडरूम में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो उनका शव पंखे से लटका हुआ था।

judge
शेयर करें

बदायूं। बदायूं की कोतवाली सदर क्षेत्र के न्यायाधीश आवास पर अपने कमरे में महिला जज ज्योत्सना राय पुत्री अशोक कुमार राय निवासी मऊ ने शनिवार को बेडरूम में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो उनका शव पंखे से लटका हुआ था।

सूचना मिलते ही डीएम मनोज कुमार व एसएसपी आलोक प्रियदर्शी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसएससी ने फोरेंसिक टीम को बुलाया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल के फॉरेंसिक नमूने लिए। पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस महिला जज द्बारा आत्महत्या करने का कारण पता लगाने में लगी हुई है।

टैग: sucide
शेयर करें