मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः यमुनानगर में शख्स ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान, पड़ोसी पर लगाया आरोप  

Rakesh

यमुनानगर में कुलचंदू गांव के जगरनाथ नामक शख्स ने सचिवालय के सामने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। मृतक के पर्स से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में पड़ोसियों के साथ चल रहे झगड़े को आत्महत्या का कारण बताया है। यमुनानगर के साढ़ौरा से विधायक पर कुलचंदू गांव के जगरनाथ नामक व्यक्ति के परिवार वालों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

sucide
शेयर करें

यमुनानगर। यमुनानगर में कुलचंदू गांव के जगरनाथ नामक शख्स ने सचिवालय के सामने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। मृतक के पर्स से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में पड़ोसियों के साथ चल रहे झगड़े को आत्महत्या का कारण बताया है। यमुनानगर के साढ़ौरा से विधायक पर कुलचंदू गांव के जगरनाथ नामक व्यक्ति के परिवार वालों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

जगरनाथ के परिवार का 4 साल से उसके पड़ोसियों के साथ झगड़ा चल रहा था। थाना छप्पर में मामला भी दर्ज हुआ था। परिवारवालों का आरोप है कि जगरनाथ पर लगातार समझौते का दबाव बनाया जा रहा था और उसे तरह-तरह की धमकियां भी दी जा रही थी। कुलचंदू गांव के गौरव, श्रवण, बलविंदर, सचिन, अमरजीत इत्यादि पर सुसाइड नोट में गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

वहीं मृतक के बेटे का कहना है कि आरोपी सचिन की साढ़ौरा विधायक के साथ रिश्तेदारी है। इस मामले में विधायक की तरफ से भी उन पर दबाव बनाया गया। उसने बताया कि उसके पिता 24 जनवरी को किसी काम से यमुनानगर आए थे। जिसके बाद एंबुलेंस चालक का उसकी मां को फोन आया कि जगरनाथ ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया है और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है।

मृतक की पत्नी लगा रही इंसाफ की गुहार 

सूचना पर वे अस्पताल पहुंचे, जहां उसके पिता ने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी भी इंसाफ की गुहार लगा रही है और पड़ोसियों को अपने पति की मौत का जिम्मेदार ठहरा रही है। उसका कहना है कि उसके पति को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। मामले में पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे थे। अनाज मंडी गेट के पास जगरनाथ ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया था।

शेयर करें