मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
मनोरंजन

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पर वीडियो किया शेयर, दिवाली की दी शुभकामनाएं, पढ़ें

इंडिया वॉइस

इस मौके पर अक्षय ने अपने ऑफिस में दिवाली पूजा की जिसकी झलक उन्होंने एक वीडियो शेयर कर दी है। अक्षय ने सुबह की पूजा के दौरान आरती की। उनके साथ ट्विंकल खन्ना भी खड़ी नजर आईं।

शेयर करें

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है वही उनकी काफी फैंस है वही, दिवाली के दिन एक वीडियो शेयर किया है और सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं।

इस मौके पर अक्षय ने अपने ऑफिस में दिवाली पूजा की जिसकी झलक उन्होंने एक वीडियो शेयर कर दी है। अक्षय ने सुबह की पूजा के दौरान आरती की। उनके साथ ट्विंकल खन्ना भी खड़ी नजर आईं।

 

अक्षय आरती की थाली पकड़े हुए हैं। उनका स्टाफ पूजा रूम में आरती गा रहा है। अक्षय ने मरून कुर्ता और व्हाइट पैंट पहना है। वीडियो के साथ अक्षय ने कैप्शन में लिखा, ‘रोशनी, रंग और उनसे भी प्यारी मुस्कुराहटें। साल का मेरा सबसे अच्छा दिन। आपको और आपके परिवार को मेरी और मेरे पूरे परिवार की ओर से दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।‘

अक्षय कुमार कई दिवाली पार्टियों में हिस्सा लेते हुए दिखे हैं। शनिवार को ट्विंकल खन्ना के साथ वो फैशन डिजाइनर अबू जानी के दिवाली बैश में पहुंचे। जबकि शुक्रवार को उन्होंने निर्माता आनंद पंडित की दिवाली पार्टी में हिस्सा लिया।

अक्षय की फिल्म राम सेतु 25 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है।

शेयर करें