मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
मनोरंजन

अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु का गाना रिलीज, 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

इंडिया वॉइस

अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु का गाना जय श्री राम रिलीज हो गया है। इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें अक्षय कुमार, नुशरत भरुचा और जैकलिन फर्नांडिस नजर आ रहे है। वहीं गाने में फिल्म की सिनोप्सिस भी दिखाई दे रही है।

शेयर करें

एक्टर अक्षय कुमार बॉलीवुड के फेमस एक्टर है सोशल मीडिया पर काफी फैंस है। उनकी हर तस्वीर या वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो जाती है। ऐसे में फैंस के लिए खुशी की खबर है अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु का गाना जय श्री राम रिलीज हो गया है। इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें अक्षय कुमार, नुशरत भरुचा और जैकलिन फर्नांडिस नजर आ रहे है। वहीं गाने में फिल्म की सिनोप्सिस भी दिखाई दे रही है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

गाने में राम सेतु से जुड़ी कहानी भी दिखाई दे रही है। इस गाने में राम सेतु की खोज की जा रही है। इसके लिए विज्ञान का सहारा लिया जा रहा है। अक्षय कुमार गाने में अंडरवाटर जाते है और रहस्य तलाशने का प्रयास करते है। अक्षय कुमार जंगलों, पहाड़ों और पानी में राम सेतु से जुड़े रहस्य तलाशते नजर आ रहे है। गाना गुरुवार को रिलीज किया गया है।

गाने के बोल जय श्री राम है। फिल्म में अक्षय कुमार पुरात्वविद की भूमिका निभा रहे है। इस गाने को विक्रम मोंट्रोसे ने गाया है। वहीं गाने को शेखर अस्तित्व ने लिखा है। राम सेतु का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। यह फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म रामायण में वर्णित राम सेतु की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसी ब्रिज का उपयोग कर भगवान श्री राम ने लंका प्रस्थान किया था और रावण का वध कर माता सीता को छुड़ाया था।

अक्षय कुमार ‘ओएमजी 2’ में यामी गौतम, पंकज त्रिपाठी और अरुण गोविल के साथ नजर आएंगे। उनके पास ‘गोरखा’, टाइगर श्रॉफ के साथ ‘बड़े मियां छोटे मियां’, इमरान हाशमी के साथ ‘सेल्फी’ भी हैं।

शेयर करें