मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

अक्षय कुमार ने अपने 15 साल पुराने हेयर स्टाइलिस्ट मिलन जाधव के निधन पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया

इंडिया वॉइस

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के हेयर स्टाइलिस्ट मिलन जाधव नहीं रहे। मिलन पिछले 15 साल से अक्षय कुमार के साथ काम कर रहे थे. मिलन के निधन पर अभिनेता ने एक पोस्ट शेयर कर के दी श्रद्धांजलि।

शेयर करें

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के हेयर स्टाइलिस्ट मिलन जाधव नहीं रहे। मिलन पिछले 15 साल से अक्षय कुमार के साथ काम कर रहे थे। मिलन के निधन पर अभिनेता ने एक पोस्ट शेयर कर के दी श्रद्धांजलि। अक्षय ने सोशल मीडिया पर आंखे नम कर देने वाला एक पोस्ट साझा किया।

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अक्षय ने मिलन के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की और एक भावनात्मक नोट लिखा। आप अपने फंकी हेयर स्टाइल और आकर्षक मुस्कान के साथ भीड़ से अलग दिखे, हमेशा सुनिश्चित किया कि मेरा एक बाल भी खराब न हो, सेट का जीवन, मेरे हेयर ड्रेसर 15 साल से अधिक समय से … मिलन जाधव. फिर भी यकीन नहीं होता कि आप हमें छोड़कर चले गए, मैं आपको मिस करूंगा मिलानो..ओम शांति’.

मिलन जाधव बॉलीवुड और टॉलीवुड में 15 सालों से एक्टर्स को तैयार कर रहे थे. उन्होंने अजय देवगन, संजय दत्त और बॉबी देओल समेत कई एक्ट्रेस और एक्टर्स के लिए काम किया है. मिलन सोशल मीडिया पर एक्टिव थे और इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपना आखिरी पोस्ट 7 फरवरी 2022 को शेयर किया था.

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें, एक्टर इस साल तीन फिल्में लगातार फ्लॉप दे चुके हैं, जिसमें बच्चन पांडे, रक्षा-बंधन और हालिया रिलीज फिल्म कठपुतली शामिल है. अक्षय ने हाल ही में अपना 55वां जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया है.अक्षय कुमार की इस साल दशहरा के पास फिल्म ‘रामसेतु’ रिलीज होने जा रही है. इसके अलावा वह फिल्म ‘योद्धा’ में भी नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पाटनी और साउथ एक्ट्रेस राशि खन्ना भी नजर आएंगी. इस फिल्म का निर्देशन पुष्कर ओझा और सागर आंब्रे ने किया है. फिल्म धर्मा प्रोड्क्शन के बैनर तले बन रही है. मीडिया की मानें तो फिल्म इस साल 11 नवंबर को रिलीज होने जा रही है.

शेयर करें