मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

अक्षय ने सदगुरू के लिए रखी ‘OMG 2’ की खास स्क्रीनिंग

Rakesh

अक्षय कुमार ने ईशा फाउंडेशन के सदगुरू के लिए अपनी फिल्म OMG 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग अरेंज की है जिसके पहले वो ईशा फाउंडेशन के योग केंद्र पहुंचे जहां वो सदगुरू के साथ गेम खेलते नज़र आए।

akshay And Sadguru
शेयर करें

 

 

अक्षय कुमार ने ईशा फाउंडेशन के सदगुरू के लिए अपनी फिल्म OMG 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग अरेंज की है जिसके पहले वो ईशा फाउंडेशन के योग केंद्र पहुंचे जहां वो सदगुरू के साथ गेम खेलते नज़र आए।जिसका वीडियों सदगुरू ने अपने अंकाउट से शेयर करते हुए लिखा है कि अगर हम एक ऐसा समाज बनाना चाहते हैं जो अपनी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति सेंसटिव है, तो युवाओं को अपनी शारीरिक जरूरतों को संभालने के बारे में सीखना सबसे जरुरी है। अब समय आ गया है कि हमारी शिक्षा व्यवस्था हमारे युवाओं को पूरी तरह से उनके शरीर, दिमाग और भावनाओं को संभालने की तरफ ध्यान दे’। इस पोस्ट के बाद अक्षय ने भी सदगुरू के इन शब्दों का धन्यवाद देते हुए कहा है कि ‘नमस्कारम् @सद्गुरु ईशा योग केंद्र का दौरा करना एक सम्मान की बात थी। यह मेरे अब तक के सबसे अच्छे अनुभवों में से एक अनुभव था।अक्षय ने आगे कहा कि यह मेरे और मेरी पूरी टीम के लिए बहुत बड़ी बात है कि आपको यह फिल्म पसंद आई और आपने हमे अपना आशीर्वाद दिया।’ बता दे कि अक्षय की फिल्म 11 अगस्त को गदर 2 के साथ बाक्स ऑफिस पर टक्कर लेने वाली है लेकिन उससे पहले भी फिल्म का नाता लगातार विवादों से जुड़ा रहा है।अब देखना ये है कि सिनेमाघरों में आने के बाद फिल्म दर्शकों को कितना पसंद आती है।

शेयर करें