1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. बेटी के जन्म के बाद आलिया भट्ट का पहला पोस्ट,कही इमोशनल बातें

बेटी के जन्म के बाद आलिया भट्ट का पहला पोस्ट,कही इमोशनल बातें

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आखिरकार पेरेंट्स बन गए हैं. आलिया ने एक बेटी को जन्म दिया है. घर में लक्ष्मी के आने से कपूर और भट्ट परिवार में खुशी का माहौल है.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आखिरकार पेरेंट्स बन गए हैं. आलिया ने एक बेटी को जन्म दिया है. घर में लक्ष्मी के आने से कपूर और भट्ट परिवार में खुशी का माहौल है. फैन्स से लेकर सेलेब्स तक कपल को बधाई संदेश दे रहे हैं. वहीं आलिया भट्ट ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस खुशखबरी को अपने चाहने वालों के साथ साझा किया है. आलिया भट्ट ने अपनी पोस्ट में लिखा है, “और हमारे जीवन का बेस्ट न्यूज. हमारी बेबी यहां है…और वह एक जादुई बच्ची की तरह है. हम ऑफिशियली तौर पर प्यार में हैं…ब्लेस्ड और ऑबसेस्ड पैरेंट्स…लव लव लव…आलिया और रणबीर”.

पढ़ें :- शाहरुख खान ने की कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ, बोले- जरूरत के वक्त मजबूती से डटे रहे

पढ़ें :- थिएटर के बाद अब OTT पर होगा फिल्म "टॉक्सिक" का असली टेस्ट

आलिया के इस पोस्ट पर सेलेब्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. निम्रत कौर, दीया मिर्जा, नेहा धूपिया, कृति सेनन, मौनी रॉय, माधुरी दीक्षित, सोनम कपूर जैसे सितारों के कमेंट्स पोस्ट पर आए हैं. कपिल शर्मा ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, “बधाई हो मम्मी पापा. ये भगवान का बेस्टेस्ट गिफ्ट है, जिससे आप दोनों ब्लेस्ड हुए हैं. छोटी प्रिंसेस को ढेर सारा प्यार. भगवान आपकी प्यारी सी फैमिली पर कृपा बरसाए”. वहीं अनन्या पांडे और जान्हवी कपूर ने आलिया की पोस्ट पर ढेर सारे दिल वाले एमोजी पोस्ट किए हैं.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com