Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गजबः नशे में धुत दूल्हे ने दुल्हन के मुंह पर पोत दिया सिंदूर, जान बचाकर भागे बाराती

गजबः नशे में धुत दूल्हे ने दुल्हन के मुंह पर पोत दिया सिंदूर, जान बचाकर भागे बाराती

यूपी के चंदौली में शादी में शराब पीकर दूल्हा पहुंचा। नशे में वह इतना धुत था कि रस्म के दौरान उसने दुल्हन के मुंह पर ही पूरा सिंदूर पोत दिया।

By Rajni 

Updated Date

चंदौली (यूपी)। यूपी के चंदौली में शादी में शराब पीकर दूल्हा पहुंचा। नशे में वह इतना धुत था कि रस्म के दौरान उसने दुल्हन के मुंह पर ही पूरा सिंदूर पोत दिया। उसकी हरकत से दुल्हन भड़क गई और शादी से इंकार कर दिया।

पढ़ें :- लखनऊ में सरेआम कोर्ट परिसर में मुख्तार के शूटर संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या, एक पुलिसकर्मी समेत 4 जख्मी

हंगामा बढ़ता देख बाराती जानबचाकर विवाह स्थल से भाग खड़े हुए। विवाद बढ़ता देख चकरघटृटा थाने की पुलिस भी पहुंची। हालांकि दोनों पक्षों ने कोई तहरीर नहीं दी और बगैर विवाह के मामला निपटा लिया गया।

दुल्हन पर हाथ भी चलाया

चकरघटृटा थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव में अहरौरा थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव से 4 मई की रात बारात आई थी। यहां द्वारपूजा से लेकर अन्य रस्म उल्लास के साथ संपन्न हुआ। बारातियों को खाना खिलाने के बाद शादी की रस्म के लिए दूल्हा व अन्य रिश्तेदार शादी मंडप में पहुंचे।

कुछ देर में दुल्हन भी वहां पहुंची। कुछ रस्मों के बाद पंडित ने जब सिंदूरदान करने की रस्म बताई तो नशे में धुत दूल्हे ने पूरे सिंदूर को दुल्हन के मुंह पर पोत दिया। दुल्हन के रोकने पर उस पर हाथ भी चला दिया।

पढ़ें :- हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस खुद ही फंस गई, परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगा शव के साथ किया प्रदर्शन, एसओ समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

दुल्हन ने शादी से कर दिया इंकार
उसकी हरकत से भड़की दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन मंडप से घर के अन्दर चली गई। इस पर वहां हंगामा खड़ा हो गया। स्थिति बिगड़ते देख ज्यादातर बाराती जान बचाकर भाग निकले।

दूल्हे व उसके पिता को स्थानीय ग्रामीणों ने रोक लिया। 112 पर जानकारी मिलते ही चकरघट्टा थाने की पुलिस मौके पर गई। लेनदेन के जरिए समझौता कर बाद में बिना विवाह के दोनों पक्ष अलग हो गए। एसओ ने बताया कि दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। पुलिस मौके पर गई थी लेकिन दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com