Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. अनुष्का शर्मा के बॉडीगार्ड को भरना पड़ा हजारों का जुर्माना ! जानें क्या था मामला

अनुष्का शर्मा के बॉडीगार्ड को भरना पड़ा हजारों का जुर्माना ! जानें क्या था मामला

पुलिस ने अनुष्का को भारी भरकम चालान थमा दिया है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने ट्टीट कर बताया कि अनुष्का के ऊपर 10,500 रुपये का चालान लगाया गया है। बिना हेलमेट के ट्रैवल करने पर 500 रुपये का जुर्माना है लेकिन अनुष्का की बाइक चलाने वाले शख्स के पास लाइसेंस भी नहीं था।

By Rakesh 

Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने ट्रैफिक से बचने के लिए अपनी कार छोड़कर बाइक की सवारी की। इस दौरान उन्होंने और बाइक चलाने वाले शख्स ने हेलमेट नहीं पहना था। अब पुलिस ने अनुष्का को भारी भरकम चालान थमा दिया है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने ट्टीट कर बताया कि अनुष्का के ऊपर 10,500 रुपये का चालान लगाया गया है।

पढ़ें :- अलग-अलग अवतारों में सुनील ग्रोवर कर रहे लोगों का मनोरंजन

बिना हेलमेट के ट्रैवल करने पर 500 रुपये का जुर्माना है लेकिन अनुष्का की बाइक चलाने वाले शख्स के पास लाइसेंस भी नहीं था। इस वजह से उसके ऊपर 5000 रुपये अधिक जुर्माना लगाया गया है। बाकी के 5000 रुपये का जुर्माना गाड़ी मालिक के ऊपर लगा है। वहीं अमिताभ बच्चन पर भी 1000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

बिग बी पर 1000 रुपए का चालान

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और अमिताभ बच्चन लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। बिना हेलमेट की सवारी करने पर बिग बी ने तो अपने ब्लॉग में सफाई दे दी है कि वो सिर्फ टाइम पास कर रहे थे। लेकिन अनुष्का के बॉडीगार्ड मुश्किल में फंस गए हैं। बिना हेलमेट और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के बाइक चलाने के कारण उन्हें हजारों रुपये का जुर्माना भरना पड़ा है।

मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने अनुष्का शर्मा के बॉडीगार्ड सोनू शेख का चालान काटा और बिना हेलमेट और बिना लाइसेंस के बाइक चलाने के लिए 10 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया है। दरअसल अनुष्का को सड़क जाम होने के बाद बाइक पर अपने बॉडीगार्ड के साथ सवारी करते देखा गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स ने उनसे हेलमेट नहीं पहनने को लेकर सवाल किए। घटना के बाद मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने अनुष्का के बॉडीगार्ड के खिलाफ चालान जारी किया।

पढ़ें :- टोरंटो फिल्म फेस्टिवलः करण ने बांधे प्रियंका की तारीफों के पुल

‘कानून सबके लिए बराबर’

अनुष्का शर्मा ने बिना देरी किए चालान की पूरी रकम भर दी। इस मामले में मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस को शिकायत मिली थी कि दो सेलिब्रिटी बिना हेलमेट के गाड़ी पर पीछे बैठकर मुंबई की सड़कों पर निकले हैं। पुलिस ने गाड़ी का पता लगाया और दोनों केस में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की। कार्रवाई के  तहत राइडर और पीछे बैठने वाले शख्स पर फाइन लगाया गाया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com